उत्तर प्रदेश
DM AMROHA जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान की दिलाई शपथ
अमरोहा (सब का सपना):- जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाडा के अंतर्गत शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हमे अहसास है कि हमारे देश में, विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है। हम शपथ लेते हैं कि हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में सहयोग करेगे। हम यह वचन देते है कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पद्रार्थों का सेवन नहीं करेंगे।
हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे। ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन-यापन कर सके और वे समाज के रचनान्नक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सके। आज हम प्रतिमा करते हैं कि नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन-यापन करेंगे। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
