Connect with us

Trending

जिलाधिकारी व शिक्षक विधायक ने जनपद अमरोहा को प्राप्त स्वास्थ्य विभाग के लिए 102, 108 की 9 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

अमरोहा/ यूपी जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा कलक्ट्रेट परिसर अमरोहा से उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त स्वास्थ्य विभाग अमरोहा के लिए 09, 102 , 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से जनपद को 9 एंबुलेंस प्राप्त हुई है जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए भेज दिया गया है। कहा कि अवश्य ही इससे जनपद की स्वास्थ्य सेवा मजबूत हो सकेगी । जनपद में पहले से भी 41 एंबुलेंस थी अब 09 और मिल जाने से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी एम्बूलेंस का जो पहुँच ने का रिस्पांस टाइम ज्यादा लगता था अब वह कम हो सकेगा और मरीजों को अच्छी सेवा दी जा सकेगी ।

जिलाधिकारी व विधायक धनौरा राजीव तरारा ने रमाबाई अंबेडकर गजरौला राजकीय महाविद्यालय से धनोरा क्षेत्र के सभी सी एच सी केंद्रों के लिए प्राप्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई । कलेक्ट्रेट सभागार में एंबुलेंस की रवानगी के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending