उत्तर प्रदेश
डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, बांटे कंबल
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- सर्दी के तेवर सख्त हो गये हैं। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे खिसक रहा है। गलन बढ़ने से लोगों की मुश्किल बढ़ रही हैं। रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह शाम कोहरे की चादर में पिलटी हुए गुजर रही हैं। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम रही है और हादसे बढ़ गये हैं। यमुना एक्सप्रेस वे और हाईवे पर रात के समय कई हादसे हुए। हालांकि हादसों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाये गये हैं। बृहस्पतिवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंग रेंग कर चलते सफर पूरा करते रहे। शहर में भी यही दिक्कत रही। दृश्यता 50 मीटर से कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर हो गए। यही हाल शहर के अंदर की सड़कों पर था। वहीं छोटे छोटे बच्चे और बुजुर्ग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रही है। मौसम में ठंडक हो गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे। वही जगह जगह पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं छोटे बच्चे हो या फिर बुजुर्ग उनका अब सिर्फ अलाव ही एक बचाव बना हुआ है।
हालांकि दो दिन से दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। नगर निगम और नगर पंचायतों की ओर से रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने रात के समय रैन बसेरों का निरीक्षण किया। वहां रुके हुए लोगों से बात की और अधीनस्थ अधिकारियों को कमियों को पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जरूरतमंद लोगों को इस दौरान कंबलों का वितरण किया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
