Connect with us

Trending

अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित किया जाता है

Published

on

संभल (सु.वि.):- दिलीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, अधिकारी सम्भल द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यालय द्वारा निर्गत द्वितीय चरण की समय सारिणी अनुसार जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित किया जाता है कि जो एक वर्षीय “ओ” लेवल एवं तीन माह का सी०सी०सी० कम्प्यूटर का कोर्स करने के इच्छुक हों तथा निम्नांकित योग्यता / शर्ते पूर्ण करते हों वे कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ब्लाक परिसर कलैक्ट्रेट कम्पांउड बहजोई में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाइड Backwardwelfare.up. gov.in एवं obccomputer training.upsdc.gov.in पर दिनांक 10.10.2024 से 30.10.2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन भरकर, व अभिलेखों को अपलोड करके उसका प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को सायं 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ब्लाक परिसर कलैक्ट्रेट कम्पांउड बहजोई में जमा करा दें।

नियम व शर्ते निम्नवत हैं-1-इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतमरु0-100000.00 वार्षिक होनी चाहिए। 2- ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हताआवश्यक है। 3-आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो।4-आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो।5-आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending