सरकारी योजनाएं
ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों को उपकरण किए गए वितरण
अमरोहा(सब का सपना) श्याे सिंह सैनी:- विकासखंड के ग्राम पंचायत याहियापुर में सहायक उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में मुख्य अतिथि अमरोहा ब्लाक प्रमुख सरदार गुरेंदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। जहां सभी पदाधिकारी ने मां सरस्वती की स्मृति पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने शारीरिक रूप से कमजोर दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर व सहायता के अन्य उपकरण आदि वितरण । इस दौरान दिव्यांग बच्चों को 31 व्हीलचेयर, 14 बच्चों को सी पी चेयर, पांच बच्चों को ब्रेल किट, पांच बच्चों को टीएलएम किट, 18 बच्चों को ट्राई साइकिल, 12 बच्चों को रोलेटर, 15 बच्चों को कैलीपर, 28 बच्चों को कानों की मशीन आदि उपकरण वितरण किए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे बच्चे जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं। जो स्कूल नहीं जा पाए उन बच्चों को शासन के निर्देश पर सहायता के अनुसार आदि उपकरण दिए गए। इसी के साथ उन्होंने सभी शिक्षकों से यह आग्रह किया है कि सभी शिक्षक मेहनत और लगन के साथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करें। जिससे कि इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को दिया जाएगा। इस दौरान इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मोनिका, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद, डीसी मनोज कुमार, वह अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
