Connect with us

Trending

सरकार के द्वारा लाखों खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Published

on

बुलंदशहर(मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद के गांव बराल में सरकार के द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर हैं। लेकिन उच्च अधिकारीयो का इस और कोई ध्यान नहीं है।

आपको बता दें कि गांव बराल में सरकार के द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बरसों पूर्व गांव में जच्चा बच्चा केंद्र का निर्माण कराया गया था। जिसका उद्देश्य गांव में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को होने वाली समस्याओं का समाधान करना था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब से गांव में जच्चा बच्चा केंद्र बना है तब से आज तक जच्चा बच्चा केंद्र में किसी भी चिकित्सक को नहीं देखा गया है। हालांकि बताया जाता है कि जच्चा बच्चा केंद्र में एक महिला चिकित्सक की तैनाती है, लेकिन महिला चिकित्सक को आज तक ग्रामीणों ने जच्चा बच्चा केंद्र में बैठते हुए नहीं देखा है। इतना ही नहीं अब तो जच्चा बच्चा केंद्र पशुओं का तबेला बन चुका है। तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि वर्षों से आज तक जच्चा बच्चा केंद्र में किसी प्रकार की कोई ग्राम प्रधान के द्वारा साफ सफाई भी नहीं कराई गई है। बल्कि अब जच्चा बच्चा केंद्र जर्जर होने की ओर चल पड़ा है।

हालांकि आम जनता के द्वारा दिए गए टैक्स रूपी धन से सरकार आम जनता को सुविधा देने का काम करती है और सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लाख दावे करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस जच्चा बच्चा केंद्र को देखने पर ऐसा लगता है कि मानो सरकार के दावे अभी केवल हवा हवाई है, या यू कहे कि ग्राउंड स्तर पर सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। जच्चा बच्चा केंद्र में अब किसी ग्रामीण के द्वारा पशुपालने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं जच्चा बच्चा केंद्र में पुराल के पुले लगे हुए हैं। जच्चा बच्चा केंद्र पर घास फूस ने अपना पहरा जमा लिया है। जिस बिल्डिंग को जर्जर होने में काफी लंबा समय लगता है ऐसी दशा में रहकर वह बिल्डिंग बहुत जल्द ही जर्जर हो जाएगी और उसके बाद केवल उच्च अधिकारीयो के द्वारा जर्जर भवन होने का हवाला दिया जाएगा लेकिन समय रहते हुए उच्च अधिकारियों के द्वारा ऐसे जच्चा बच्चा केदो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दबी जुवान से ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर कोई भी चिकित्सा नहीं आता है जिसको लेकर हमारे संवाददाता के द्वारा सीएमओ बुलंदशहर से बात की गई तो उन्होंने बताया की जच्चा बच्चा केंद्र में एक महिला चिकित्सक की तैनाती है इस पर हमारे संवाददाता के द्वारा पूछा गया कि यहां पर तो बिल्डिंग पशुपालन का केंद्र बन चुकी है। तब उन्होंने कहा की ज्यादा जानकारी आपको सीएचसी प्रभारी ही दे पाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending