Connect with us

अपराध

गन्ने के खेत से आबकारी विभाग ने बरामद की अवैध कच्ची शराब

Published

on

धनौरा/अमरोहा (सब का सपना) श्यों सिंह सैनी:- शासन तथा आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर आगामी नववर्ष के दृष्टिगत अवैध मदिरा के पारेषण, बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी अमरोहा के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा तहसील व थाना धनौरा के अंतर्गत ग्राम चांदना फॉर्म में दविश दी गई।

जहां गन्ने के खेत से लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही क्षेत्र की देशी, विदेशी, बीयर दुकानों पर आकस्मिक रूप से टेस्ट परचेज करते हुए दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों से वैध मदिरा दुकानों से ही मदिरा खरीद कर सेवन करने की अपील की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक हरीशचंद्र एवं राजेश सिंह सहित आबकारी स्टाफ सम्मिलित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending