Gyan
उत्तर भारत का विख्यात मेला गणेश चौथ 25 अगस्त से 14 सितंबर तक, रथयात्रा 27 अगस्त को नगर भ्रमण करेगी
चंदौसी/सम्भल। (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- मिनी वृंदावन नगरी के नाम से विख्यात चाँद सी नगरी चन्दौसी में इसबार मेला गणेश चौथ का आयोजन 25 अगस्त से 14 सितंबर के बीच किया जायेगा। मुख्य आकर्षण भगवान गजानन की रथयात्रा 27 अगस्त को नगर में भ्रमण करेगी। इसी को लेकर मेला कमेटी के पदाधिकारी, उपजिलाधिकारी चंदौसी विनय मिश्रा से मिले तथा उन्हें मेले के आयोजन और रथ यात्रा की जानकारी से अवगत कराया।
देर शाम सीता रोड के गजानन हाल में मेला कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर झांकियों के बारे में रूपरेखा तैयार की।मेला कमेटी के उपाध्यक्ष विनय सर्राफ, निर्देशक ललित किशोर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ राजीव गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, शशिकांत गुप्ता, प्रजीत लालू, सत्येंद्र मामा आदि तहसील पहुंचे और एसडीएम विनय मिश्रा से मिले। जहां मेला कमेटी के सदस्यों ने उन्हें बताया कि इस बार 25 अगस्त से 14 सितंबर के बीच मेले का आयोजन और 27 अगस्त को नगर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें स्वचालित झांकियों का आकर्षक स्वरूप होगा।इसके अलावा मेला कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम से मेला व रथयात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। देर शाम सीता रोड के गजानन हाल में झांकी समिति व श्री गणेश मेला परिषद की ओर से गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रथयात्रा व निकलने वाली झांकियों को लेकर पूजन करके बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें झांकियों के सभी निर्देशकों ने अपनी अपनी झांकियों के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखें जिनको मेला समिति ने स्वीकार किया।इस अवसर पर मुख्य झांकी निर्देशक ज्योति चंद्र वार्ष्णेय, प्रवीण पूसी, हीरालाल, अजय आर्य, मोहनलाल रस्तोगी, आशुतोष वार्ष्णेय, दीपू वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, अक्षय बिट्टू, सुशील अग्रवाल, पवन कुमार, आशीष दुबे, संजू वार्ष्णेय, राजेश पाल, राहुल रस्तोगी, आयुष शंखधार, विक्की चौधरी, गुरु डिस्पोजल आदि मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
