Connect with us

Trending

भाकियू भानु के किसानों ने बिजली घर पर काटा हंगामा, एसडीओ ने दिया आश्वासन

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता):- बिजली कनेक्शन काटने पर भारतीय किसान यूनियन भानु के किसानों ने मथुरा केंट बिजलीघर घेर लिया और जमकर हंगामा किया।बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। भारतीय किसान यूनियन भानु तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह का विद्युत कनेक्शन काटने पर किसान भड़क गए। इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए।

बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ को किसानों ने बंधक बना लिया। एसडीओ सौरभ ने किसान के कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन दिया।भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अधिवक्ता हरेश ठेनुआँ व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान व महानगर अध्यक्ष विजय सिंघल के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानु सुबह करीब ग्यारह बजे मथुरा कैंट बिजली घर पहुंच गए। भारतीय यूनियन के किसानों ने उपखंड अधिकारी एसडीओ सौरभ ओरंगाबाद किसानों के बिधुत कनेक्शन जोड़ने की चेतावनी दी।

बिजली विभाग के एसडीओ आश्वासन दिया है। किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शैलेंद्र मिश्रा जगदीश रावत संतोष कुमार रमेश सिंह सिकरवार महिपाल प्रधान गिर्राज सिंह साहब सिंह शकुंतला माहौर आदि किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending