Trending
फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगा लाभ : सुबोध कुमार
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- तहसील सभागार में लेखपालों, कृषि विभाग कर्मचारीयों व पंचायत सहायकों, को प्रोजेक्टर से फार्मर रजिस्ट्री करने का प्रशिक्षण दिया।मंगलवार को तहसील छाता सभागार में जिला कृषि रक्षा अधिकारी SDO ने क्षेत्र के संबंधित लेखपाल, पंचायत सहायक आदि को फार्मर रजिस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट के जरिए प्रशिक्षण दिया।जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने सभागार में उपस्थित लेखपाल, पंचायत सहायक से फार्मर रजिस्ट्री करने से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी किसानों को इससे बेहद लाभ मिलेगा, भारत सरकार की योजना सभी स्टेट में क्रियान्वित है,अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री पर जोर दे। आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री से ही किसान किसान की भूमि का डाटा आधार कार्ड से लिंक रहेगा।
किसान आधार कार्ड, खतौनी और आधार से लिंक मोबाईल नम्बर लेकर लेखपाल, सचिव, सीएससी से अपना फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इसके लिए मौजा संबंधित सभी लेखपालों से वार्ता कर कैम्प गॉव-गॉव आयोजित होंगे, इसका मुख्य उद्देश्य है , किसान की भूमि का विवरण जोड़ना, गुजरात राज्य में यह योजना सफल हुई है, आने वाले समय में बिना फार्मर रजिस्ट्री के सभी योजनाएं रुक जाएंगी। सभी योजनाएं इसी पर आधारित रहेंगी ,कुछ टेक्निकल समस्या आएंगे, उसका समाधान भी किया जाएगा भारत सरकार ने मूड बना लिया है।इस मौके पर एसडीएम श्वेता , तहसीलदार अवनीश कुमार, जयंती मिश्रा,सांख्यिकी अधिकारी धर्मवीर सिंह आदि सहित संबंधित लेखपाल कर्मचारीगण मौजूद थे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
