Connect with us

Trending

फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पर्यावरण को साफ सुथरा रखने में अदा करेगा महत्वपूर्ण भूमिका:- जिलाधिकारी

Published

on

अमरोहा (सु.वि.):- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जनपद अमरोहा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में विकासखंड धनौरा की ग्राम पंचायत चुचैला कला में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम मुख्य अतिथि कँवर सिंह तँवर सांसद अमरोहा विशिष्ट अतीत राजीव तरारा माननीय विधायक धनौरा व जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की उपस्थिति में विधिवत पूजन अर्चन मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर ईंट रखकर शिलान्यास किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लान्ट से शौचालयों के टैंक से निकलने वाले मल के शोधन के लिए स्थापित किया जा रहा है ।इससे जहां प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी वहीं प्लान्ट से तैयार होने वाली जैविक खाद का प्रयोग खेतों में किया जाएगा और मल शोधन के बाद निकले पानी से फसलों की सिंचाई भी की जा सकेगी। कहा कि जो कंपनी काम कर रही है वह पूरे जनपद से मल एकत्र कर यँहा पर लाएगी और यहीं पर ट्रीट करेगी। यह प्लांट 3 महीने में तैयार हो जाएगा और कंपनी 3 साल तक प्लांट का संचालन भी करेगी ।

सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि अदा करेगा। जनपद अमरोहा में यह बहुत बड़ी शुरुआत की गई है यह प्रोजेक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है अवश्य यह जनपद की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा । विधायक राजीव तरारा ने कहा कि आपके जनपद में यह ट्रीटमेंट चुचैला कला में लगाया जा रहा है इसमें आप सब का सहयोग अपेक्षित है सभी लोग सहयोग करें। कहा कि जो शौचालय जनपद के भर जाएंगे उनको खाली करने के लिए स्लज को यहां पर लाया जाएगा और इसे मशीनों द्वारा ट्रीट कर जैविक खाद तैयार की जाएगी साथ ही साथ निकलने वाले पानी का फसलों की सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाएगा इससे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में बहुत सहयोग मिलेगा।

हमारी गंगा मैया में जो अनावश्यक मैला गंदा पानी सीधे गंगा में गिराया जा रहा है जिससे गंगा मैया दूषित हो रही है उससे भी निजात मिल सकेगी । इस अवसर पर माननीय सांसद, विधायक, जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी जी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम के पश्चात सांसद, विधायक, जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने गौशाला का भी निरीक्षण किया और गायों को गुड़ खिलाया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र उप जिला अधिकारी धनोरा जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया खंड विकास अधिकारी धनोरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत चुचैला कला के ग्रामीण जन मौजूद रहे ।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending