Connect with us

अपराध

शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने 7 वर्षीय बेटी के साथ की खुदकुशी कोशिश

Published

on

गजरौला (सौरभ गोस्वामी) सब का सपना:- शराबी पति के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला अपनी 07 वर्षीय बेटी के साथ खुदकुशी के इरादे से रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। स्टेशन पर गश्त कर रही राजकीय रेलवे पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर मनोबल बढ़ाया और परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया। बता दें कि नगर के नवादा रोड निवासी व्यक्ति हलवाई का काम करता है।

वह शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करता है। घर का खर्च चलाने के लिये पैसे भी नहीं देता है और शराब पर ही पैसे खर्च कर देता है। पिछले काफी समय से महिला अपने पति को शराब पीने से मना करती आ रही है। मगर बार बार समझाने के बाद भी पति ने अपने आप में कोई सुधार नहीं किया, मंगलवार को पति के उत्पीड़न से त्रस्त होकर महिला अपनी 07 वर्ष की मासूम बेटी को साथ लेकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के इरादे से स्टेशन पर पहुंच गई और ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी बीचस्टेशन पर गश्त कर रहे जीआरपी के इंचार्ज राजीव कुमार नयन व कांस्टेबल अरूण कुमार ने उसे परेशान हालत में देखा तो उसकी तकलीफ जानी। ये लोग महिला व उसकी बेटी को अपने कार्यालय लाए, उसे समझा बुझाकर मनोबल बढ़ाया और जीवन का महत्तव बताया। परिजनों को सूचित करके दोनों को सुपुर्द किया।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending