Connect with us

उत्तर प्रदेश

कलक्ट्रेट सभागार में किया गया उत्सव एवं साइंस मेला बैठक का आयोजन

Published

on

सम्भल ( बहजोई):- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा युवा उत्सव एवं साइंस मेला आयोजित कराने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम द्वारा युवा उत्सव तथा साइंस मेला से संबंधित कार्यक्रम कराये जाने से संबंधित जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया।


उन्होंने बताया कि युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें लोकनृत्य एकल एवं समूह में तथा लोकगीत एकल तथा समूह में एवं कविता तथा कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। थीमेटिक के अन्तर्गत साइंस मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी बताया कि इसके अंतर्गत 25 अक्टूबर को इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवा जिनकी आयु 12 जनवरी 2025 तक आयु हो वह इसके अंतर्गत प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए 24 अक्टूबर 2024 तक जिला युवा कल्याण विभाग कलक्ट्रेट परिसर में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत साइंस मेला का भी आयोजन किया जाएगा तथा उसमें भी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय चयनित किये जाएंगे। सांस्कृतिक एवं साइंस मेला में चयनित युवाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम को अच्छे से कराया जाए तथा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अन्न को भी प्राथमिकता दी जाए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कोई भी फिल्मी गाना ना बजे यह भी सुनिश्चित किया जाए आध्यात्मिक एवं भजन गाने आदि ही सम्मिलित किये जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीत सिद्धू, चित्र वीर, जगजीत सिंह एवं अनुज कुमार तथा संजू रानी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending