Trending
गजरौला की साक्षी बनी पूरे यूपी की शान – 96.80% अंकों के साथ इंटर में प्रदेश में दूसरा स्थान
गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अमरोहा की साक्षी ने कमाल कर दिया है। श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, गजरौला की छात्रा साक्षी ने 96.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। गजरौला जैसे छोटे कस्बे से निकलकर साक्षी ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी झलक रही है।साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है। टॉपर्स की सूची में नाम आने के बाद साक्षी के घर बधाइयों का तांता लग गया है। यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 में साक्षी ने साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्कूल के स्टाफ ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
