Connect with us

Trending

जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published

on

सम्भल ( बहजोई):- हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई में जिला खेल कार्यालय संभल द्वारा जिला स्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रकार ही 28 अगस्त को सिल्वर स्टोन स्कूल बहजोई में खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तथा 29 अगस्त को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में जिला संभल के 6 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई की कीर्ति,आर्य, इंशा ,मानवी ,भावना ,प्राची लवी प्रथम स्थान पर रही एवं हीरा देवी तोताराम कन्या विद्यालय की छवि ,महक ,साइमा,अनामिका ,सिहानी, महक ,अंचल द्वितीय स्थान पर रही कार्यक्रम का संचालन एकांश गुप्ता व मयंक कुमार द्वारा किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending