उत्तर प्रदेश
जनपद में सुशासन सप्ताह को पूरे भव्यता के साथ किया जाए आयोजित:- जिलाधिकारी
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में चल रहे सुशासन सप्ताह दिनांक 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की एक-एक कर जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त उद्योग से प्लेज पार्क योजना, बीएसए ने निपुण भारत योजना, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्मार्ट क्लास के संचालन, कृषि विभाग द्वारा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसी भी कृषक को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से कोई समस्या है तो उसका निस्तारण करने हेतु व्हाट्सएप नंबर पर जारी कर शिकायत की सुनवाई, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकने व गरीब बच्चों की पढ़ाई की आर्थिक सहायता आदि की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है इसलिए प्रत्येक विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा हमारा प्रयास अपने विभाग के संचालित योजनाओं को अच्छी प्रकार लागू करना है जिसका लाभ पात्र व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा यदि हमें देश को बढ़ाना है तो सर्वप्रथम स्वास्थ्य रोजगार और शिक्षा पर जोर देना होगा यही प्रमुख रूप से सुशासन है। सुशासन के लिए योजना का लाभ पात्र अन्तिम व्यक्ति को प्रदान किया जाए। उन्होनें कहा कि विभागों द्वारा जो योजनायें संचालित है वह कहीं न कहीं एक दूसरे विभागों से जुड़ती है इसलिए आपस में समन्वय स्थापित कर सहयोग के साथ योजनाओं को संचालित करें।
उन्होनें कहा कि शासन द्वारा विभागों को लक्ष्य प्रदान किये जातें है, उनसे ऊपर उठकर कार्य करें और जो योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उनका लाभ पात्रों को प्रदान हो इन सभी बातों का ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सुशासन सप्ताह को पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। इसके अंतर्गत शासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सभी विभागों द्वारा अच्छे कार्य किये जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सभी विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों को ट्विटर आदि के माध्यम से भी प्रचारित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, पी0डी0-डी0आर0डी0ए0 अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मत्स्य अधिकारी आदि सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
