Connect with us

Trending

आतंकवादियों व आतंक को पनाह देने वालों को सरकार दे करारा जवाब:- गणेश माहोर

Published

on

मथुरा (सब का सपना):- लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रताप गुप्ता जिला अध्यक्ष गनेश कुमार माहौर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए हमले में जान गवा देने वाले सभी मृतकों के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रताप गुप्ता ने कहा सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक के कारण आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सरकार को करारा जवाब देना चाहिए, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष गनेश कुमार माहौर ने कहा कि आतंकवादियों का यह कायराना अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस घटना ने सभी को झकझोर करके रख दिया है। नि: संदेह दिल दहला देने वाली इस घटना ने अनेकों प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आतंकवादियों को करारा जवाब देने के लिए पूरा देश सरकार के साथ है। भारत सरकार से आग्रह है जल्द ही ठोस कदम उठाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दे जिससे मरने वालों की आत्माओं को शांति मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending