Trending
पुत्रीयो के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना 2024:Government scheme 2024 being run for daughters
भारत सरकार के द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को समय-समय पर लागू किया जाता रहा है लेकिन उसके बाद भी देश में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, लिंग भेद जैसे ना जाने कितने मामले हर रोज सामने आते हैं। आज भी शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कन्या भ्रूण हत्या देश में देखने के लिए मिल जाती है। आजादी के बाद से लगातार देश के विकास के लिए जगह-जगह बेटियों के सुधार के लिए योजनाएं चलाई जाती रही हैं और देश का विकास तभी संभव है जब देश के हर क्षेत्र में बालिका भी आगे रहेगी।
हालांकि केंद्र ही नहीं बल्कि राज्य के द्वारा भी बेटियों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती रही हैं लेकिन उसके बाद भी कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, लिंग भेद जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। आज भी ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में कई ऐसे परिवार आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। जहां पर बेटियों को स्कूल नहीं भेजा जाता या यू कहे कि उनकी शादी कम ही उम्र में कर दी जाती है। वहीं काफी परिवार आपको ऐसे भी देखने के लिए मिलेंगे। जहां बेटियों को बेहतर शिक्षा दी जाती है और उन्हें किसी के ऊपर बोझ नहीं बनने दिया जाता। लेकिन इसी के साथ-साथ आपने यह भी देखा होगा कि कुछ लोग चाहते तो हैं की बेटियों को अच्छी शिक्षा मिले लेकिन वह अपनी आर्थिक स्थिति के कारण बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है
आज हम आपको बताएंगे 2024 में चल रही बेटियों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में
जानते हैं बेटियों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में
भारत सरकार द्वारा वह राज्य सरकारों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में पुत्री के भविष्य के लिए जगह-जगह अभियान चलाकर सरकार अपनी योजनाओं के बारे में बता रही है इसी कड़ी में आज हम आपको बेटियों को प्रदान की जाने वाली सरकारी योजना के बारे में बताएंगे तो शुरू करते हैं भारत सरकार द्वारा पुत्रीयो के लिए शुरू की गई स्कीम
1.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
- नंदा देवी कन्या योजना
- मजी कन्या भाग्यश्री योजना
- मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
- सुकन्या समृद्धि योजना
- बालिका समृद्धि योजना
- सीबीएसई उड़ान योजना
- मुख्यमंत्री लाडली योजना
आज देश के विभिन्न हिस्सों में भारत सरकार द्वारा ऐसी ही काफी योजनाएं चलाई जा रही है आज बेटी बोझ नहीं बल्कि देश की रीड की हड्डी को मजबूत करने का काम कर रही है। ऐसे ही योजनाओं के द्वारा आज बेटियों को जन्म से लेकर शिक्षा और शादी तक का खर्चा सरकारों के द्वारा दिया जा रहा है। बेटियों के लिए सरकारी योजनाओं और चुनाव जैसे जगह पर भी उनको भागीदारी मिल रही है। इसलिए आज हमें जरूरत है की लिंगानुपात के गिरते स्तर को देखते हुए बेटियों को प्रोत्साहित करें और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
