Trending
नगर निगम की लापरवाही से मृतक माधव के परिजनों को मुआवजा व मकान दे सरकार : रमेश सैनी
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर रमेश सैनी के नेतृत्व में गत 4 जनवरी महाविद्या कॉलोनी एफ सेक्टर थाना गोविंद नगर नगर निगम की लापरवाही से खुले पड़े नाले में 8 वर्षीय इकलौते मासूम माधव पुत्र मोहन वर्मा (नाई) डूब कर अकाल मृत्यु हो जाने से आहत पीड़ित परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय मथुरा पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मांट प्रांजया सिंह को जिलाधिकारी के नाम खुला मांग पत्र सौंपा।
खुले मांग पत्र में पीड़ित परिवार जो 20 बरस से किराए पर रह रहा है कोई स्थाई निवास हेतु एक आवास एवं परिवार में पांच बेटियों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत और केंद्र सरकार की जनहितकारी मनसा अनुरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विद्यालयों में प्रवेश कराने, मासूम बालक के आहत परिवार को 10 लख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की बात रमेश सैनी ने प्रमुखता से रखी। साथ ही कहा कि आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार/सक्षम अधिकारी पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने व संवेदना व्यक्त करने तक नही पहुंचा ये प्रशासन की संवेदनशीलता का हाल है।
इस मौके पर लुकेश कुमार राही, एवं डॉ. राजेंद्र राजेंद्र प्रसाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, महानगर सचिव मुकेश सैनी समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से परिवार को चहुमुखी न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की। इस दौरान मोहन वर्मा, आकाश बाबू, बलबीर सिंह, बनबारी लाल सविता, पीतम सैनी, ओमपाल सिंह सैनी, श्याम सुन्दर, विनोद कुमार सविता,गौरी शंकर, राजेंद्र पाल, रिषि पाल, योगेश सविता आदि उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
