Connect with us

filmi samachar

डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा 5वें बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन

Published

on

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल):- डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा 24 जून को बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 के 5वें सीज़न का भव्य आयोजन किया गया। वह पिछले पांच वर्षों से भव्य रूप से इस समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार इस समारोह में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं साथ ही वह केसीएफ टाइम्स एवं केसीएफ इंटरटेनमेंट (पत्रिका) के संपादक भी हैं। मुम्बई के अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में इस पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया गया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमे यह नाम उल्लेखनीय हैं। मुख्य अतिथि धीरज कुमार, सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में अनोखेलाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा, दिलीप सेन, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, शशि शर्मा, निक्की बत्रा, के के गोस्वामी, मुकेश साहू माहेश्वरी, डॉ सुनील बी.गायकवाड़ इत्यादि। संजय अमान ने एंकरिंग की, उन्हें अवार्ड से भी नवाजा गया। जिन हस्तियों को यह सम्मान मिला उनमें के के गोस्वामी, डॉ मुस्तफा, शशि शर्मा, प्रियांश सोनी, नैना छाबड़ा सोनिक, सागर आचार्य, लेखक दीपक, रमेश मुल्तानी, सय्यद मोईन, शाहिदा, पूजा पांडे, दीपिका, असंता यादव,सोनू मित्रा, निक्की बत्रा, अनिल श्रीवास्तव, आलोक नाथ दीक्षित, तरुणा सहानी, ज़ैद खान, इशाक खान, सिंगर, आलिया खान, नाफ़े खान, मेघा हेमदेव, आर राजपाल, डॉ रूपांशी सिंह, पी के गुप्ता, पूनम गिरी, उपेंद्र पंडित, नासिर तगाले, पराग जोशी, कृष्णा शर्मा, आनंद पटेल, दिनेश परेशा,चन्द्र प्रकाश माझी, केवल कुमार, गाजी मोइन, नईम सिंह, तजेन्द्रसिंह जडेजा आदि। यहां डॉ रूपांशी सिंह ने अपना प्रोडक्ट भी लांच किया। उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले 23 वर्षो से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया। बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending