उत्तर प्रदेश
कार सवार युवको की गुंडागर्दी पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत
नौगावा शादात/अमरोहा (सब का सपना):- सुबह निकलने के बाद शाम तक खाना नसीब हो या ना हो लेकिन एक पत्रकार समाज हित में लगातार कार्य करता है। लेकिन कुछ शरारती किस्म के लोग पत्रकारों के कार्य में बाधा बनते हैं तो वही काफी जगह पर देखा गया है कि शरारती तत्वों के द्वारा पत्रकारों को नुकसान पहुंचाने का कार्य भी किया जाता है।
एक ऐसी ही घटना जनपद के नौगांवा सादात क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार शो सिंह के साथ घटी। जब वह अपने गांव मुनीमपुर उर्फ मुनिमनगर से अपनी मोटर साईकिल से भारापुर गांव जा रहे थे। तभी रास्ते मेंसामने से आती हुई कार up 14cj 2406 के द्वारा पत्रकार की मोटरसाइकिल में टक्कर मारने का प्रयास किया गया। जब इस बात का विरोध पत्रकार शो सिंह के द्वारा किया गया तब कर सवार युवको के द्वारा पत्रकार के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई।
मारपीट करने के बाद कार सवार युवक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वही जब पत्रकार के द्वारा इन युवकों का पता किया गया तो पता चला कि कार सवार युवक सरकड़ा के रहने वाले हैं। इसके बाद पत्रकार के द्वारा कर सवार यूको के खिलाफ थाना बछरांयू में प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाकि अभी कार सवार दो युवक फरार है।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना शनिबार को हुई थी जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार चल रहे दो युवकों की तलाश जारी है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
