Connect with us

उत्तर प्रदेश

डॉ. सोरन सिंह चौधरी के द्वारा गुरु के अटूट लंगर का किया गया आयोजन

Published

on

अमरोहा (संसू):- गुरुद्वारा श्री दशमेश पातशाह दरबार साहिब ग्राम मेहमदी अफजलपुर लूट के सालाना दीवान के मौके पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सोरन सिंह चौधरी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुरु का अटूट लंगर बरसा। इस अवसर पर निशान साहिब जी की सेवा, अखंड पाठ, भोग, कीर्तन, आनंद साहिब जी का पाठ किया गया। अमरोहा क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।इस मौके पर डॉ. सोरन सिंह चौधरी ने कहा कि सिख गुरुओं का एक गौरवशाली इतिहास रहा है।

गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज तक भक्ति व शक्ति का एक अदभुत समन्वय जो प्रत्येक भारतीय के मन में न केवल धर्म और संस्कृति के प्रति बल्कि प्रत्येक भारतीय को अपनी मातृभूमि के प्रति भी उतना ही अग्रही बनाता हैं।इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव तरारा (विधायक धनौरा), डॉ समरपाल सिंह, ओमदत्त गुर्जर, चौ रामवीर सिंह, चौ सरजीत सिंह, जगतवीर सिंह,आलोक भारती, चौ. भूपेंद्र सिंह, कुशल चौधरी, विपिन शर्मा, मनीष शर्मा, नरेंद्र जाटव, सतेंद्र प्रधान, सोनू चाहल, अनिल खारी, उपेंद्र शर्मा, दिवेश तंवर,ललित चौधरी, सुखवीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending