Trending
Hapur news:- धर्मांतरण के आरोपी साबिर पर महिला ने अपने पुत्र को गायब करने का लगाया आरोप
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (सब का सपना):- नगर के आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाली महिला नीरू शर्मा उर्फ मोनिका शर्मा ने धर्मांतरण के आरोपी पर अपने पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है और उसे तलाश करने की मांग की है।
ज्ञात रहे की कुछ दिन पूर्व नगर के आदर्श नगर कॉलोनी की रहने वाली महिला के नाबालिग पुत्र बासु का साबिर पुत्र सगीर निवासी लोई जिला मुजफ्फरनगर नाम के व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर दिया था। जिसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी थी वहीं पुलिस के प्रयासों के बाद वासु को बरामद किया गया था। वह एक महीने के लिए बाल सुधार गृह में भेजा गया था। जिसके बाद बासु की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ।
वही महिला मोनिका शर्मा इस पूरे प्रकरण के बाद जिला अधिकारी के समक्ष आपबीती सुनाई थी और उन्होंने कानूनी कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार साबिर को डर था कि बासु उसके खिलाफ गवाही देगा और साबिर ने बासु की बुआ और सौतेले भाई के साथ षड्यंत्र करते हुए वासु को गायब कर दिया है महिला ने आरोप लगाया कि कहीं उसके पुत्र के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।
उसने कहा है कि वह अपने भाई के साथ नगर में रहती है और पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वही बासु का सौतेला भाई दीपांशु और बुआ मिथलेश भी साबिर के साथ लालच में बसी भूत है और पहले से ही वह साबिर के साथ शामिल हैं। उसने कहा कि कहीं यह यह लोग मेरे बेटे के साथ कोई अनहोनी जैसी घटना ना कर दें। उसने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र को तलाश करने की मांग की है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
