Trending
मृतक शिक्षा मित्र के परिवार को सौंपीं दो लाख रुपए से अधिक की धनराशि, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
- अमरोहा/यूपी:- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संघ पदाधिकारियों द्वारा मृतक शिक्षामित्र श्री दौलतराम कश्यप के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।और जनपद के शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों द्वारा सहयोग राशि के रूप में एकत्र की गयी धनराशि परिजनों को सौंपी।
- संगठन का एक सच्चा सिपाही खो दिया —रामवीर सिंह
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह ने बताया कि बीती 03 फरवरी को विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय सांथलपुर 2 में कार्यरत शिक्षा मित्र दौलतराम कश्यप की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। मौत की खबर से शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों साथियों में शोक की लहर दौड़ गयी थी। मृतक शिक्षामित्र दौलतराम कश्यप के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।जब शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों को पता चला तो जनपद अमरोहा में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, संकुल शिक्षकों एवं परिचारकों द्वारा मृतक परिवार को सहयोग राशि के रूप में 2,31,500=00 रूपये (दो लाख इकतीस हजार पांच सौ) की धनराशि मृतक परिवार को सौंपीं और भविष्य में भी सभी उपस्थित शिक्षकों एवं संघ पदाधिकारियों द्वारा मदद करने का पूरा भरोसा दिलाया।
- शिक्षा मित्रों के लिए हमेशा संघर्ष किया —सुधीर पोसवाल
- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर पोसवाल ने कहा कि दौलतराम कश्यप संगठन के प्रति बहुत ही वफादार थे। उनके निधन से संगठन में जो खालीपन हुआ है, उसे नहीं भरा जा सकता। वास्तव में हमने अपना एक जांबाज साथी खो दिया। जिसकी कमी हमें हमेशा खलेगी।उन्होंने मृतक परिवार को हमेशा साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।
- इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, संकुल प्रभारी ढवारसी जयवीर सिंह, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष वरूण कुमार गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी देवदत्त शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर कुलदीप सिंह चौहान,छत्रपाल सिंह, कालीचरण सिंह,अजय कुमार,दीपक कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
संघ पदाधिकारियों ने दिया मृतक परिवार को
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
