Connect with us

उत्तर प्रदेश

भा.कि.यू. (संघर्ष) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का किया घेराव, जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Published

on

हापुड़ (सब का सपना) बाबर अली;- सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हापुड़ के नेतृत्व में ज़िला मुख्यालय हापुड़ का घेराव किया गया जिसमें एडीएम हापुड़ को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने बताया कि गढ़ मेरठ मार्ग ग्राम पोपाई में निर्माणाधीन टोल प्लाजा नियम विरुद्ध है किसी भी सूरत में भाकियू संघर्ष अराजनैतिक टोल लगने नहीं देगी पहले भी भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) ने कड़ाके की ठंड में 11 दिन आंदोलन किया था अधिकारियों के आश्वाशन पर आंदोलन समाप्त किया गया था अगर कोई भी कार्य शुरू किया गया तो एक बड़ा आंदोलन होगा।

जनपद के गांव सलारपुर में रजवाहे की पटरी टूट जाने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है जबकि पहले कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई भी उचित समाधान प्रशासन द्वारा नहीं हुआ अगर जल्द किसानों की समस्या का उचित समाधान नहीं हुआ तो भाकियू संघर्ष अराजनैतिक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। जनपद की दोनों चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके कारण किसान अपना घर खर्च भी नहीं चला पा रहा है जल्द गन्ना भुगतान कराया जाए। गन्ने के मूल्य में वृद्धि होकर 450 रुपए कुंतल हो। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल का भारी नुकसान, रोजाना सड़क हादसे आदि समस्याओं होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending