Connect with us

उत्तर प्रदेश

आईजीआरएस पोर्टल समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

Published

on

बहजोई/संभल (सब का सपना):- जिलाधिकारी डॉo राजेंद्र पेंसिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा‌ द्वारा विभागों के संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक, आईजीआरएस तथा हैल्प लाइन में संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी स्पेशल क्लोज को लेकर कारण को स्पष्ट लिखें। इस माह 5 संदर्भों में फीडबैक असंतुष्ट मिला जिनको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संज्ञान में लाई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending