Connect with us

Trending

3 माह में डीएम के प्रयासों से पी. एम. श्री विद्यालयों का बदला स्वरूप

Published

on

पी. एम. श्री विद्यालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण कराने के दिए निर्देश

सम्भल ( बहजोई):- जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखंड बनियाखेडा के पी. एम. श्री विद्यालय भुलावई का निरीक्षण किया। विद्यालय के निर्माण कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा विद्यालय की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आठ दिनों तक पी. एम श्री विद्यालयों की भ्रमण यात्रा चलेगी जिसमें सभी संबंधित अधिकारी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के पीएम श्री विद्यालयों को प्रदेश एवं देश में श्रेष्ठ बनाने का हमारा प्रयास रहेगा।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बनियाखेडा कमल कांत, खंड शिक्षा अधिकारी बहजोई एवं प्रभारी बनियाखेड़ा मुंशी लाल पटेल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending