Connect with us

अपराध

परिवार परामर्श केंद्र में लड़की और लड़के पक्ष में चले जमकर लात घूंसे

Published

on

बहजोई/संभल (बॉबी कुमार):- पुलिस सुलह समझौता केंद्र में तारीख पर आए दो परिवारों में जमकर लात घूंसे चले। वही काउंसलर द्वारा पुलिस बुलाकर दोनों पक्षों को महिला थाने भिजवा दिया गया। पूरा मामला बहजोई पुलिस लाइन समझौता केंद्र का है जहां पति-पत्नी के विवाद में तारीख पर आए दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई और मारपीट होने लगी मामले को गंभीर होता देख काउंसलर ने दोनों पक्षों को महिला थाने भिजवा दिया।संभल तहसील में तैनात कानूनगो ने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से राजवीर पुत्र राजीव निवासी जनपद अमरोहा से की थी। शादी के एक महीने बाद अनबन के चलते लड़की अपने पिता के घर जाकर रहने लगी।

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अमरोहा से एक मुकदमा डाल दिया था। वही जब इस संबंध में लड़की पक्ष को पता चला तो उन्होंने भी महिला थाने में लड़के पक्ष पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जिसमें आज तारीख थी लड़की के साथ उसके पिता और उसके विकलांग फूफा थे। वही लड़की की ससुराल पक्ष से भी तारीख पर परिवारजन आए हुए थे। लेकिन किसी बात को लेकर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच कहां सुनी हो गई और लात घुसे चलने लगे। वही जब मामला गंभीर दिखाई दिया तो दोनों पक्षों को महिला थाने भिजवा दिया गया है। वही इस पूरे मामले को लेकर महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम आनंद ने बताया की दोनों पक्ष अपनी बात रख रहे थे कि अचानक किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाकर दोनों पक्षों को महिला थाने भिजवा दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending