Connect with us

Trending

किसान पाठशाला में रबी फसलों, फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आई डी, के साथ पी एम किसान सम्मान निधि आदि की दी गई जानकारी

Published

on

हसनपुर (नवरत्न शर्मा):- तहसील क्षेत्र के ग्राम भदौरा में ग्राम प्रधान पति अहसान अली के आवास पर आयोजित बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने वर्तमान में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही रबी फसलों, फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आई डी, के साथ पी एम किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ कृष्ण कुमार शर्मा ने मौजूद किसानो से फसलों में जैविक खादों के प्रयोग पर बल दिया कहा कि खेती में अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से कृषि उत्पाद विषैले तत्वों से पूर्ण हैं जिनके सेवन से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है साथ ही हार्ट अटैकिंग, ब्रेन हेमरेज आदि भयानक बीमारियों से जन हानि हो रही है।

किसान भाई अन्य फसलों के साथ सब्जियों की क्यारी तैयार करें जिसमें रसायनों का प्रयोग न करके जैविक खादों का ही प्रयोग करें। कृषि विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है उसका भी लाभ उठाएं। इस अवसर पर अहसान अली, शाहनवाज अली, इस्लाम, दिलशाद, मुस्तकीम, रशीद अली, राधे सैनी, भोले सैनी आदि अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending