Connect with us

Trending

मातृत्व लाभ सप्ताह के अंतर्गत विभाग द्वारा चलाए जा रही योजनाएं व उनके हितों के बारे में बताया गया

Published

on

जनपद सम्भल*- भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प-HEW के अंतर्गत दिनांक 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। *‘100 Days Campaigns‘* बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जिलाधिकारी महोदय के दिशानिर्देशानुसार जनपद स्तर पर *‘मातृत्व लाभ सप्ताह‘* के अन्र्तगत आज दिनांक 10.07.2024 को बहजोई नगर पालिका परिषद के हीरा देवी तोताराम कन्या इण्टर काॅलेज, बहजोई में उपस्थित होकर महिलाओं एवं बालकों के हित में विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जिसमें योजना की बढ़ाई गई 25000 रू0 धनराशि कुल छः चरणों मेंे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना, वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बालिकाओं के साथ हो रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी एवं उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। वर्तमान समय में बालकों के सर्वोत्तम विकास हेतु माता-पिता की भूमिका के बारे में चर्चा की गई व सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 108, 102, 112 आदि की जानकारी भी प्रदान की गई।

दहेज प्रथा/बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को जागरूक किया गया। इसी के साथ मिशन वात्सल्य योजना के अन्र्तगत ब्लाॅक स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ब्लाॅक गुन्नौर में सम्पन्न हुयी, जिसमें समिति के सचिव/खण्ड विकास अधिकारी नरेशपाल सिंह द्वारा ग्राम स्तर पर ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एंव संरक्षण समिति के गठन एंव उनकी बैठकें नियमित रूप से कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के संकटग्रस्त बालकों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनका समुचित विकास किया जाए। मिशन वात्सल्य योजना के अन्र्तगत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए पात्र बालकों को योजना के जोड़ने हेतु बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, गुन्नौर, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी गुन्नौर, खण्ड शिक्षा अधिकारी गुन्नौर, बाल कल्याण अधिकारी, थाना गुन्नौर, मिशन वात्सल्य से संरक्षण अधिकारी तेजपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता खेमपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता क्रान्ति, आउटरीच कार्यकर्ता सपना एवं विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकायें आदि उपस्थित रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending