Trending
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा प्रयागराज कुंभ मेंआयोजित होने वाली विराट धर्म संसद के बांटे गए निमंत्रण
भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारीयो को दिए गए धर्म संसद के निमंत्रण
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- 23 जनवरी को श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा प्रयागराज कुंभ मेंआयोजित होने वाली विराट धर्म संसद को लेकर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी, एवं विश्व हिंदू परिषद, संघ परिवार से जुड़े पदाधिकारी को आमंत्रण दिए गए!
श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलहारी, ने कहा कि धर्म संसद में विद्वान संत, अखाड़ा परिषद की पदाधिकारी, जो निर्णय लेंगे उसी के आधार पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु न्यायालय में पक्ष रखा जाएगा, विद्वान संतों की गवाही सुनिश्चित की जाएगी!
उन्होंने बताया कि हमने दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय, उपराष्ट्रपति कार्यालय, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के निवास ,पर निमंत्रण दिए हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को व्यक्तिगत मिलकर के आमंत्रण दिया, तथा पूर्व महामंत्री संगठन संजय भाई जोशी, से मुलाकात की तथा निमंत्रण दिया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वामी ज्ञान सागर जी महाराज, राजेश पाठक, सोनू शास्त्री, मयंक शर्मा मुरारी लाल प्रधान, ठा रामजीलाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
