उत्तर प्रदेश
जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल दिल्ली परीक्षा परिणाम में बी.एस.डी के लहराया परचम
अमरोहा (सब का सपना):- जनपद में बी.एस.डी एकेडमी बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उड़ान भर रहा है। जहां अकादमी में अमरोहा जिले की ही नहीं बल्कि देश विदेश के भी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल दिल्ली ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें बी.एस.डी एकेडमी धनोरा के छात्र मोहम्मद अबुजर कक्षा 6 और मोहम्मद अहमद कक्षा 9 का फाइनल सिलेक्शन हुआ।
बी.एस.डी एकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल और निर्देशिका सुशीला देवी ने छात्रों को फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। छात्रों की कामयाबी के अवसर पर स्टाफ और सभी बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी के साथ उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
