Connect with us

Trending

जनपद में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर कराये जाय बन्द जिलाधिकारी अमरोहा

Published

on

अमरोहा/यूपी जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी जी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी चेंबर पर पीसीपीएनडीटी (प्रसवपूर्व भू्रण लिंग परीक्षण) के लिए गठित कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कितने अल्ट्रासाउंड सेन्टर जनपद में चल रहे हैं, कितने अवैध चल रहे हैं, कितने का पंजीकरण है आप द्वारा कितने अल्ट्रासाउंड सेन्टर का निरीक्षण किया गया है, कितने पर कार्यवाही की गई है सहित अन्य मुख्य बिंदुओं पर जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर जो जनपद में चल रहे हैं उनको बन्द कराया जाये। जो बिना पंजीकरण के पोर्टेबल मशीन लगाकर जनपद में बड़ी संख्या में प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग का परीक्षण कर रहे हैं उन पर पीसीपीएनडीटी एक्ट की निहित धाराओं में कार्यवाही कराया जाये व अभियान चलाकर उनको पकड़ा जाए। उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि देखा जा रहा है कि बाहर के व्यक्ति जनपद में आकर भ्रूण लिंग का परीक्षण करने वाले व्यक्तियों को पकड़ रहे हैं लेकिन जनपद की टीम एक्टिव रूप से कार्य नहीं कर रही है। कहा कि जो भी संबंधित नोडल अधिकारी है पूरी टीम के साथ जाएं और पकड़कर ऐसे व्यक्तियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करायें और आवश्यकता हो तो पुलिस का सहयोग लिया जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रिजल्ट मिलना चाहिए कहा की जनपद के इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज में भ्रूण लिंग परीक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाये एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली जाए। आवश्यक जगह पर होर्डिंग और वीडियो वन के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाए। कहा कि किसी भी स्थिति में यह स्वीकार नहीं होगा कि जनपद में प्रसव पूर्व लिंग का परीक्षण किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी व प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के लिए गठित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending