Connect with us

Trending

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के दिए निर्देश

Published

on

jansunbai portal

संभल (बहजोई) चंदौसी तहसील सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिसमें जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मौका मुआयना करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। जिससे कि उन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।
समाधान दिवस में 150 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत को गंभीरता से लें एवं उसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान,उप जिलाधिकारी चंदौसी संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकार चंदौसी डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, तहसीलदार चंदौसी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending