Connect with us

उत्तर प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

जनपद सम्भल- शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद के चिकित्सालयों में नवजात बालिकाओं के जन्म के उपलक्ष्य में कन्या जन्म उत्सव में मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
जिसके क्रम में जनपद सम्भल में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार आज दिनांक 03.01.2024 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्र्तगत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंवासा के एम॰एन॰सी॰यू॰ विंग में 31 नवजात बच्चियों का हर्षोल्लास के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं की माताओं को हिमालया बेबी किट के साथ जिला प्रशासन, सम्भल के द्वारा निर्गत सम्मान/बधाई पत्र उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मनोज कुमार द्वारा देकर सम्मानित किया गया किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी विभागीय योजनाओं (मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना, चाइल्ड हैल्पलाइन आदि) के सम्बन्ध में उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सीएचसी पंवासा की नर्स मेन्टर राजकुमारी द्वारा उपस्थित नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सम्बन्धी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्वेता भटनागर, संरक्षण अधिकारी एकान्शु वशिष्ठ, काउंसलर आरती त्रिवेदी, आउटरीच कार्यकर्ता कमल सिंह, एवं सीएचसी से लेखा प्रबन्धक मौ0 अजीम एवं पैरामेडीकल स्टाॅफ के साथ-साथ नवजात बालिकाओं की माताएं एवं अभिभावक तथा आशाएं आदि उपस्थित रहीं।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending