Connect with us

Trending

किरनपाल सिंह उर्फ बंटी प्रधान बने भा.कि.यू.भूमि के राष्ट्रीय सचिव

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- भारतीय किसान यूनियन भूमि की राष्ट्रिय स्तरीय बैठक शुक्रवार को दियाबली खालसा मे बंटी प्रधान के आवास पर संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष ने संगठन का राष्ट्रिय सचिव किरनपाल सिंह उर्फ बंटी प्रधान को मनोनीत किया। बंटी प्रधान काफी लम्बे समय से किसानो की आवाज़ को बुलंद करते रहें हैं। बंटी प्रधान ने बताया कि आज़ादी से लेकर आज तक सत्ता में इतने ज्यादा परिवर्तन हुए है, लेकिन किसी भी सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली। वे किसानों के हक के लिए उनकी आवाज बुलंद करेंगे और हक के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

पंचायत चुनाव में उसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करेगें, जिसके घोषणा पत्र में किसानों की समस्याएं शामिल होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शबाब खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अंसार मलिक, प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल कटारिया, प्रदेश प्रभारी सोनू नागर, रविंद्र गुर्जर, विजेंद्र सिंह, अकल सिंह, ऊदल सिंह सोराज सिंह, रामपाल सिंह, कमल सिंह, अंकुर सिंह, अजयपाल सिंह, पंकज सिंह, अजय कुमार, सुरेश सिंह, रवि कुमार, उचित शर्मा, नरेश सिंह, रामकुंवर, राजीव, चौखा सिंह, धर्मेंद्र, भूदेव, विवेक गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending