Trending
काशीविश्वनाथ की नगरी काशी के रहने वाले कुलदीप चौरसिया को मिला पापुलर पी.आर.ओ का सम्मान
लखीमपुर खीरी ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – प्रभु भोले नाथ की नगरी कही जाने वाली काशी में थाना सिंगाही क्षेत्र के नौरंगाबाद मजरा फरदाहिया के मूल निवासी कुलदीप कुमार चौरसिया को ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड में पापुलर फ़िल्म पी.आर.ओ का अवॉर्ड मिला है। जिसका आयोजन विजय पांडेय ने कराया था जो विगत कई वर्षों से मुम्बई में भी ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड का आयोजन कराते चले आ हैं जो अब बनारस में दो सालों से ग्रीन सितारा एल्बम का आयोजन करा रहे हैं। यह ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड समारोह का दूसरा साल था जो सफल हुआ। कुलदीप चौरसिया ने ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड के ऑर्गनाइजर विजय पांडेय और वाराणसी फ़िल्म असोसिएशन के अध्यक्ष सोनू तिवारी को धन्यवाद दिया। इस अवॉर्ड फंक्शन में भोजपुरी जगत के नामचीन हस्तियाँ शामिल हुई थीं।
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कुलदीप कुमार चौरसिया को कई अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्मों के प्रचार प्रसार के साथ साथ वो अन्य तरह के प्रचार प्रसार करते रहते हैं। वैसे वो एक दैनिक समाचार पत्र में संवाददाता भी है। कुलदीप लखीमपुर खीरी जिले के एकलौते ग्रीन सितारा एल्बम अवॉर्ड समारोह में अवॉर्ड पाने वाले हैं। विगत 11 अगस्त 2024 यह अवॉर्ड फंक्शन बनारस में सम्पन्न हुआ है। जिसमें भोजपुरी के कई सिंगरों, कलाकारों को अवार्ड मिला है। अवॉर्ड पाकर कुलदीप ने बेहद खुशी जाहिर की है। एक छोटे से गाँव से निकलकर भोजपुरी व हिंदी का का पीआर करने वाले कुलदीप ने एक फ़िल्म जगत में अलग ही अपनी पहचान बना रखी है। इन्हें अवॉर्ड मिलने पर लोगों द्वारा खूब बधाईयाँ मिल रही है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
