Trending
चंदन कोटा में वृहद गो संरक्षण केंद्र का किया गया शुभारंभ
अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के विकासखंड गंगेश्वरी के ग्राम पंचायत चंदन कोटा में बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए वृहद गो संरक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिससे बेसहारा पशुओं को सहारा मिल सके वहीं दूसरी तरफ किसानों को बेसहारा पशुओं की वजह से हो रहे नुकसान से राहत मिल सके। चंदन कोटा में सरकार के द्वारा 240 पशुओं की क्षमता वाले वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण सरकार के द्वारा एक करोड़ साठ लाख रुपए की लागत से कराया गया है। जिसका मंगलवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ कर दिया गया है।
उसके बाद मनरेगा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय से गौशाला तक 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वही कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने बताया की सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ जनता को ज्यादा से ज्यादा लेना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी ने लोगों से पशुओं को न छोड़ने की अपील भी की।
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आभादत्त ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी हिंसक नंदी घूम रहे हैं उन्हें जल्दी ही पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा और उन्हें गो संरक्षण केंद्र में संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी अश्वनी कुमार, सचिव धर्मपाल सिंह, विधायक पुत्र देवेंद्र सिंह खड्गवंशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, ग्राम प्रधान कश्मीरी देवी, ग्राम प्रधान पुत्र गिरीश गोस्वामी, गिरीश वन, हरिद्वारी खड़कवंशी, रतन सिंह ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
