Connect with us

Trending

आओ चलो चले विद्यालय 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में कराएं नामांकन, —रामवीर सिंह

Published

on

नियमित रूप से विद्यालय आएं छात्र–छात्राएं —-रामवीर

हसनपुर/अमरोहा:-माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति गुलामपुर की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक मे नवीन नामांकन और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया।

 बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव और विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह  ने कहा कि सभी  छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आना चाहिए और सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत रूप से होनी चाहिए। प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि नवीन नामांकन के अंतर्गत हमें 6 से 14 आयु वर्ष के बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं। वर्तमान माह नवीन नामांकन माह के नाम से चल रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी से अधिक से अधिक नवीन प्रवेश कराने की अपील की।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित अभिभावकों से विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग करते हुए अधिक से अधिक नवीन नामांकन करने पर जोर दिया और कहा कि छात्र छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

  इस अवसर पर ऊदल सिंह , निरंजन कुमार,अनीस अहमद, श्याम सिंह, भीमसैन, वेदराम सिंह,अजय सागर,मनीष कुमार,राशिद अली, संतराम सिंह, अमित कुमार,शरीफ अहमद,जरीफ अहमद,लक्ष्मी ,समन्तरा, सर्वेश,रजनी आदि मौजूद रहे। 
   बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष इन्द्र सिंह ने की और संचालन प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने किया।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending