Connect with us

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

Published

on

चन्दौसी। (संवाददाता अखिलेश कुमार)।अम्बेडकर युवक संघ के नेतृत्व में खुर्जा गेट अम्बेडकर पार्क चन्दौसी में बुद्ध जयंती का आयोजन कर धूमधाम से जयंती मनाई गई। बुद्व जयंती के अवसर पर भगवान बुद्व की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान सूर्यजीत सिंह ने कहा कि आज के परिपेक्ष में विश्व मे युद्ध नही बुद्ध के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि सोनिया बिन्द्रा ने कहा कि बुद्ध न तो आस्तिक है,न ही नास्तिक है वो तो केवल वास्तविक है। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस मानव ने अविश्वसनीय रूप से कई मायनों में इस ग्रह का चेहरा ही बदल दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण बंटी ने और अध्यक्षता योगेश कुमार ने की। इस अवसर पर सूर्यजीत सिंह,प्रवीण बंटी, नरेंद्र कुमार,प्रमोद वाल्मीकि, नंदू वाल्मीकि,योगेश कुमार, सोनिया विन्द्रा, शगुन प्रेमी,छाया बौद्ध,कैलाश चटवाल,विनोद एड0,गवेन्द्र कपिल,अरविंद अम्बेडकर, शिशुपालसिंह,गोपेश कुमार, अजय राजौर,ममता अम्बेडकर, गौरी बौद्ध, समलेश,श्रेष्ठ, अन्नया गौतम, गौतम,महेंद्र बौद्ध, सतीश बौद्ध, राजेश अनजान,महेश अमीन,एन0पी0 सिंह,मुंशीलाल,ब्रजपाल ,पंचम सिंह,धनंजय आर्य अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending