Connect with us

Bhakti

गंगा किनारे गंगा आरती स्थल पर जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक का किया गया आयोजन

Published

on

बहजोई/सम्भल (सब का सपना):- जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में बबराला स्थित राजघाट गंगा किनारे गंगा आरती स्थल पर जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति / जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।


जिसमें सर्व प्रथम जिला गंगा समिति के अन्तर्गत नमामि गंगे के अन्तर्गत गंगा ग्रामों में कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गयी। महावा नदी एवं वर्द्धमान नदी को लेकर चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अर्थ गंगा के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के विषय में उप कृषि निदेशक द्वारा जानकारी दी गयी ।उन्होंने बताया कि गंगा धारा के 5 किमी क्षेत्र के दायरे में क्लस्टर के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक खाद गोबर खाद, केंचुआ खाद,हरी खाद तथा जैविक पेस्टीसाइटस का प्रयोग खेती में कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जैविक उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। जैविक गंगा उत्पाद स्टाल लगाकर बिक्री किये जा रहे हैं तथा आगे कलक्ट्रेट बहजोई में भी समूह के माध्यम से जैविक उत्पाद बिक्री की योजना है।

प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री वंदना द्वारा जैविक उत्पाद की मार्केटिंग को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी।अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जैविक उत्पाद के ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रयास किया जाए। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी इसको बढावा दिया जाए। बायोडायवर्सिटी पार्क को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घाटों के रखरखाव एवं साफ सफाई के बिंदु पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा राजघाट पर सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है जो की नियमित रूप से साफ सफाई का कार्य करते हैं। वेटलैंड एवं नदी के पुनरुद्धार को लेकर भी जानकारी प्राप्त की स्वच्छता पखवाड़ा वनीकरण अभियान को लेकर भी चर्चा की गयी।

कैच द रेन को लेकर जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 135 तालाबों पर कार्य कराया गया है जो कि अमृत सरोवर के रूप में हैं ।गंगा के संरक्षण हेतु कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। एसटीपी प्लांट को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिला पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को लेकर चर्चा की गयी। प्लास्टिक प्रतिबंध एवं जुर्माना वसूली पर नगर पालिका एवं नगर पंचायत वार चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के लिए अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया। बायो मैडिकल वेस्ट पर चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री वंदना,जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप जिलाधिकारी गुन्नौर आनंद कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खडगवंशी, महामंत्री भाजपा कमल कुमार कमल,जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending