उत्तर प्रदेश
जनशिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए दौड़ते नजर आए नगर निगम के अधिकारी
मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में जनसुनवाई की गई। इस दौरान सात शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए जिस पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दौड़ते नजर आए।
जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने प्रत्येक मंगलवार को “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया, जिसके दृष्टिगत जनसुनवाई में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान मथुरा-वृन्दावन नगर निगम से जुड़ी 13 शिकायत प्राप्त हुई जिसमे 7 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया। शेष लंबित 6 शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये।
जनसुनवाई में अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त अधिशासी अभियंता मो. रिजवान अहमद सिविल नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल बाबू राम कैलाश अधिशासी अभियंता जल हेमेंद्र गौतम सहायक अभियंता जल एवं आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
