Connect with us

Trending

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा का किया गया आयोजन

Published

on

संभल (बहजोई):- नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल ‘जल ज्ञान यात्रा’ का आयोजन गुरुवार को संभल जिले में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों से आए बच्चों ने भाग लिया। उनको यहां जल की महत्ता और उपयोगिता की जानकारी मिली। ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही जल जीवन मिशन की हर घर योजना के बारे में उन्हें पता चला। योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी और पम्प हाउस में पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया भी देखने को मिली। जल गुणवत्ता की जांच भी उन्होंने जल निगम (ग्रामीण) की लैब में जाकर देखी।

मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करते हुए रवाना किया जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को बहजोई स्थित जल निगम(ग्रामीण) प्रयोगशाला ले जाया गया जहाँ उन्होंने जल गुणवत्ता की जांच का परीक्षण करके दिखाया गया। स्कूली बच्चों को बताया गया कि ग्रामीण महिलाएं गांव-गांव में फील्ड टेस्ट किट से 11 तरह की पानी जांच करती हैं। स्कूली बच्चों ने भी अपने हाथ से जल की जांच करके देखी। इसके बाद उन्हें पवांसा ब्लाक के सिरोही ग्राम में स्थित ग्राम्य पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया। यहां पानी की टंकी देखी और पम्प हाउस में पहुंचे बच्चों ने कई तरह के सवाल परिसर में मौजूद जल निगम के अधिकारियों से किये।परिसर में ही उनके लिए जल जागरूकता की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूली बच्चों को जल ज्ञान यात्रा में शामिल होने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। पहली बार जल ज्ञान यात्रा में भाग लेने वाले बच्चों के लिए यह यात्रा यादगार बन गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending