Connect with us

Trending

सुलेख प्रतियोगिता में नंदनी ने मारी बाजी

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:-विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल द्वारा सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 5 कुमारी नंदनी प्रथम, कक्षा 4 दीपक कुमार प्रथम, कक्षा 3 से कुमारी समीक्षा प्रथम, कक्षा 2 से हिमांशु प्रथम एवं कक्षा एक से कुमारी अनु प्रथम स्थान पर घोषित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह द्वारा सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में संकुल शिक्षक संजय सिंह,मनीष कुमार, अमित कुमार, अजय सागर, रेनू कंसल, राशिद अली, संतराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending