Connect with us

Trending

नेशनल और सेंट क्रिकेट एकेडमी पहुंची सेमिफाइनल में

Published

on

बुलंदशहर(मनोज गिरि) सब का सपना:- नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में पीएमसी के तत्वावधान में आयोजित तुषार तिवारी मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का बुधवार को भाजपा नेता हितेश गर्ग ने शुभारंभ किया। सेमिफाइनल में नेशनल और सेंट क्रिकेट एकेडमी की टीम पहुंच गई हैं। बृहस्पतिवार को चार टीमों के बीच सेमिफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। तुषार तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। बुधवार को भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पति हितेश गर्ग ने मैच का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने बच्चों को स्पोर्टस के प्रति जागरुक करना चाहिए। पहले मैच में नेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आरव के 24 रनों की बदौलत 102 रन बनाए। सीआइओसी की ओर से तरुण, रुद्र और शाभान ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआइओसी की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 88 रन ही बना सकी। सबसे अधिक नितिन ने 16 रन बनाए। नेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से रमन ने तीन विकेट लिए। जबकि दूसरे मैच में खालौर क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए नवीन के 30 रनों की बदौलत 67 रन बनाए। सेंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से लक्ष्मीनारायण ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से नवीन कुमार ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। अब बृहस्पतिवार को चारों टीमों के बीच सेमिफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending