Connect with us

उत्तर प्रदेश

कोई भी न रहे शिक्षा से वंचित ,अभियान चलाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का कराएं शतप्रतिशत पंजीकरण – जिलाधिकारी

Published

on

अमरोहा(सब का सपना):- स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकासखंड जोया के संविलियन विद्यालय जोया में जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार त्यागी जी द्वारा स्कूल में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर लड्डू व केला खिलाकर पेंसल और किताब भेंट कर स्वागत किया गया । जिलाधिकारी के हाथों नव प्रवेशित बच्चों के तिलक लगाकर स्वागत करने लड्डू और केला खिलाने तथा पेंसल और किताब भेंट करने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप की कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए जो बच्चे शिक्षा के योग्य हो गए हैं उनको शतप्रतिशत विद्यालय में पंजीकृत कराएं । कहा कि जब तक बच्चा शिक्षित नहीं होगा तब तक वह देश का अच्छा नागरिक नहीं बन सकता है । कोई भी बच्चा घर में ना बैठे इधर-उधर घूमता न दिखे यह अध्यापक गणों की जिम्मेदारी है की अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का पंजीकरण कराएं । यह उनके सुधरने का शिक्षित होने का सुनहरा अवसर होता है अध्यापक गण पठन पाठन में रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। उनके उज्वल भविष्य के लिए ज्ञान का दीपक जलाएं । जिलाधिकारी ने उपस्थित अभिभावकों से भी अनुरोध करते हुए कहा कि आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चा घर में ना रुकने पाए उसे विद्यालय अवश्य भेजें । कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों को भी बुके भेंट कर स्वागत किया और कहा की बच्चों को शिक्षित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते उन्हें विद्यालय अवश्य भेजें । साथ ही साथ जिलाधिकारी ने विद्यालय के सबसे वरिष्ठ शिक्षक और सबसे जूनियर अध्यापक को भी बुके भेंट कर स्वागत किया और निर्देशित किया कि बच्चों के पठन-पाठन में रुचि लेकर कार्य करें बच्चों के भविष्य सुधारने में अध्यापक गणों का महत्व भूमिका होती है।मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि नव प्रवेशित बच्चों के स्वागत करने का मतलब उनका शिक्षा के प्रति ध्यान दिलाना है आज से पूरे महीने सम्मिलित प्रयास के द्वारा जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं उनको अभियान चलाकर चिन्हित कर पंजीकरण करें । कोई भी बच्चा इधर-उधर घूमता और खेलते ना मिले यह अध्यापक गणों की जिम्मेदारी है। अंत में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की उपस्थिति में विद्यालय से विकासखंड जोया तक स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली गई । मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि आज बच्चों के स्वागत का यह कार्यक्रम जनपद के सभी विकास खंडों में संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है । जिलाधिकारी जी की उपस्थिति में अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया । इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मोनिका खंड विकास अधिकारी जोया खंड शिक्षा अधिकारी जोया सहित अन्य संबंधित अधिकारी अध्यापक गणित तथा बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे और उनके अभिभावक गण मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending