Connect with us

सरकारी योजनाएं

अब गौशालाओं में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे जिला अधिकारी ने दिए निर्देश

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिले में गोवंश की सुरक्षा और गौशालाओं में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने जिले की सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं में गोवंश की देखभाल, चारा-पानी की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखना है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

यह निर्णय गोवंश संरक्षण और गौशालाओं के प्रबंधन में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप है।जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इन कैमरों को जिला मुख्यालय पर स्थित एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जिससे गोवंश की स्थिति और गौशालाओं की गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जा सके।

इस प्रणाली से न केवल गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि गौशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।अमरोहा जिले में वर्तमान में कई गौशालाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें हजारों गोवंश रखे गए हैं। समय-समय पर गौशालाओं में चारा, पानी और अन्य सुविधाओं की कमी की शिकायतें सामने आती रही हैं।

इन समस्याओं के समाधान के लिए सीसीटीवी कैमरे एक प्रभावी उपाय साबित हो सकते हैं। कैमरों की मदद से गौशालाओं में होने वाली हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग होगी, जिससे प्रशासन को यह सुनिश्चित करने में आसानी होगी कि गोवंश को उचित देखभाल मिल रही है।

प्रत्येक गौशाला में कम से कम चार से पांच कैमरे लगाए जाएंगेजिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की यह पहल अमरोहा जिले में गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में एक मिसाल बन सकती है। इस योजना के तहत 07 गौ शालाओं मे कैमरे लगा दिए गए हैं तथा अगले कुछ दिनों में सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित हो जाएंगे। यह कदम जिले में सुशासन और गोवंश कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending