filmi samachar
अब फिल्मों में गरीब महिलाएं भी करेंगी कैटवॉक और कहेगी मै भी सेलिब्रिटी
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – मुंबई में वर्षो से नए टैलेंट को आगे लाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्माता निर्देशक दविंद्र खन्ना इस बार महिलाओं के साथ साथ पुरुषों के लिए भी लेकर आए है सुनहरा अवसर। इस बार दविंद्र खन्ना ने मिस एंड मिसेज एवरग्रीन इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस्टर केटेगरी को भी जोड़ दिया है। ये इवेंट मुंबई अंधेरी स्थित मेयर हाल में होगा। इस पेजेंट के बारे में बात करते हुए देवेंद्र खन्ना ने बताया कि ये इस बार प्रतिगोगिता में एक विशेष रनवे का भी आयोजन होगा जिसका नाम है मैं भी सेलिब्रिटी, जिसमें वो महिलाएं रैंप पर उतरेगी जिनको आप ने कहीं रिक्शा चलते देखा होगा, कही कचरा उठाते, कही वड़ापाव बेचते, कही भाजी मच्छी बेचते या फिर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में या फिर कही सेल्स गर्ल या फिर कही नर्स के रूप में या फिर कही घरकाम करते, कही कपड़े इस्त्री करते हुए देखा होगा। समाज में ये महिलाएं भी किसी से कम नहीं ये बताने की हमारी एक कोशिश होगी।यहां बता दे कि वीएस नेशन और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस कॉन्टेस्ट में विजेताओं को म्यूजिक वीडियो, बेबसीरीज या शॉर्ट फिल्म में भी काम दिया जाता है। पिछले सीजन में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को म्यूजिक वीडियो तौबा तौबा में मौका दिया गया। जो इस इवेंट में रिलीज होगा। उससे पहले हमारी शॉर्ट फिल्म बेटी आरोही में भी हमने अपने प्रतिभागियों को ऐक्टिंग का मौका दिया था। ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते है।
देवेंद्र खन्ना के सभी इवेंट्स की तरह इस बार भी सेलिब्रिटीज अपनी उपस्थिति दर्ज करते दिखाई देंगें, इस बार पूर्व मिस इंडिया 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली सहिला चड्डा के साथ अभिनेत्री नैना छाबरा शो भी मेहमान बनी है। इनके अलावा भी बॉलीवुड के बहुत सारे मेहमानों की मौजूदगी में इस बार भी सेलिब्रिटी के हाथों ही विजेताओं के सिर क्रॉउन सजेगा। इनके अलावा जूरी में भी कई सेलिब्रिटी सहभागी होंगे। जिनमें साउथ & बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस तृष्णा, एक्ट्रेस, इंटरनेशनल सूफी परफॉर्मर शिरीन फरीद, पेंटिंग स्कैच की दुनिया के स्टार आर्टिस्ट सुभाष गोंधले, अभिनेता निर्माता शांतनु भामरे, एक्शन मास्टर बिट्टू सिंग अहम है। शो के बारे में हमारे संवाददाता गिरजा शंकर अग्रवाल को जानकारी देते हुई सह अयोजिका प्रीति कौर ने बताया कि इस कॉन्टेस्ट में मिस्टर मिस व मिसेज विनर को क्राउन सेस के साथ कई गिफ्ट हैंपर तो मिलेंगे ही, साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एंट्री मिलेगी।
इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष टाइटल से भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी को सेस क्राउन दिया जायेगा। यहां हम बता दे कि ताल म्यूजिक के बैनर तले हमारी फिल्म बेटी आरोही को दर्शकों ने खासा प्यार दिया है।यही आयोजक दविंद्र खन्ना ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट में हमने एवरग्रीन आइकॉनिक अवॉर्ड का आयोजन भी किया है, जिसके तहत हम सौंदर्य प्रतियोगिता में जीती हुई यानि कोई भी क्रॉउन जीत चुकी महिलाओ को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट से जुड़े सभी विभागों जैसे मेकअप, डिजाइनर, मॉडल, कोरियोग्राफर, फोटोग्राफर, कोच आदि को भी को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके आलावा इस शो के लिए एक खास फैशन एंथम तौबा तौबा भी रिलीज किया जाएगा। इस इवेंट को ग्रैंड बनाने के लिए इवेंट एडवाइजर गोल्डन हैपनिंग्स आइडिया टू इवेंटस कंपनी भी इस पेजेंट के लिए काम कर रही है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। पेजेंट में भाग लेने व अवॉर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए 7276299885 पर संपर्क कर सकते है।
रजिस्ट्रेशन करने से पहले आप स्वयं जॉच पड़ताल कर लें। यदि आप किसी भी फ्रॉड का शिकार होते हैं तब सब का सपना समाचार पत्र इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
