Connect with us

उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मिली 63 शिकायत मौके पर हुआ मात्र 5 का निस्तारण बाकी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के दिए आदेश

Published

on

संभल (बहजोई):- जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत की अध्यक्षता में तहसील सम्भल में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील सम्भल में कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके को पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला विकास अधिकारी राम आशीष उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending