अपराध
ओमनी वैन और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में 10 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल
अनूपशहर/बुलंदशहर (मनोज गिरि):- थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनूपशहर अलीगढ़ मार्ग पर ओमनी वैन और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें 10 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने छात्र-छात्राओं को ओमनी वैन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एसडीएम और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए इसके बाद छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। वही जब घटना की जानकारी अभिभावकों को मिली तो उनमें भी कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी छात्र-छात्राएं खतरे से बाहर है।
ना सुरक्षा का ध्यान ना बच्चों की फिक्र
जिस ओमनी वैन से बच्चों को विद्यालय ले जाया जा रहा था वह ओमनी वैन सफेद नंबर प्लेट की थी। जिसमें सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्कूल वालों को बच्चों की फिक्र क्यों नहीं थी। दूसरा सवाल आखिर किसकी शह पर सफेद नंबर प्लेट की गाड़ी में स्कूल के मासूम बच्चों को लाने व ले जाने का कार्य किया जा रहा था।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
